फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स-रे, सीबीसी की जांच की अनिवार्यता खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हजयात्रा 2019 में जाने वाले जाइरीन के लिए एक्स-रे और सीबीसी खून की जांच की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने जाइरीन की मांग पर इस बाध्यता को समाप्त कर दिया है। अब 2018 की तरह ही इस बार भी जाइरीन को सिर्फ चिकित्सा प्रमाणपत्र देना होगा। इस फैसले का उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

दरअसल सेंट्रल हज कमेटी ने इसी साल से एक्स-रे और सीबीसी की जांच को अनिवार्य कर दिया था लेकिन जाइरीन को इसमें दिक्कत हो रही थी। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य कमेटी ने सेंट्रल हज कमेटी से इस अनिवार्यता को खत्म करने की मांग की थी। संस्था के अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद, उपाध्यक्ष कारी मोहम्मद मुश्ताक, हाजी अब्दुल रहमान, महासचिव मोहम्मद इमरान, सेराज अहमद फारूकी, साजिद खान, हामिद मुस्तफा, शकील अनवर, शब्बीर अहमद आदि ने इस फैसले का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें