वाराणसी। डीजे पर बजते धमाकेदार गीत, भव्य साज-सज्जा व रंग-बिरंगे रौशनी से नहाया विशाल स्टेज। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को सलारपुर स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रांगण में देखने को मिला । जहां विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मनोरंजन किया। मौका था शनिवार को चिल्ड्रेन एकेडमी के वार्षिकोत्सव ‘उड़ान-2018’ का जहां अभिभावक अपने बच्चों की प्रस्तुति देखने के लिए आतुर दिखे। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रबंधक महिपाल दासगुप्ता ने किया ।
कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना से हुआ। जिसके बाद बच्चों के ‘आंख मारे वो लड़की आंख मारे..., व ‘दिल डिस्को डिस्को बोले सारी रात सजना...’ गीत पर बहतरीन नृत्य पेश किया। हरियाणवी गीत ‘मत छेड़ बलम...’ पर भांगड़ा व गिद्दा नृत्य पर खूब तालियां बजी। तो वहीं चेयर डांस ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर विद्यालय की सभी शाखाओं की ओर से एक समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। प्रबंधक ने कहा कि शिक्षा के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की विद्यार्थी जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिससे उसके अंदर छिपी हुई प्रतिभा बाहर आती है। संचालन प्रीति खन्ना, सरोज यादव, शालिनी दीपिका गुप्ता का रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजय कुमार, नायना महापात्रा, संजय बोस, इंदु गुप्ता, सविता सिंह ।