फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने गिनाई केंद्र-प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को समर्पित भाजपा की पदयात्रा आठवें दिन शनिवार को सभी विधानसभाओं में निकली। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने लोहता के जद्दूपुर, हरिहरपुर, जखनी, खेमापुर, बेनीपुर, उमरहा, बराई, बरबसपुर, पियरी गांव में पदयात्रा निकाली। केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों को भी लोगों को बताया गया। मक्षरहट्टा रामनगर में केदारनाथ के नेतृत्व में पदयात्रा निकली गई।
विज्ञापन

राज्यमंत्री अनिल राजभर ने दीनापुर, लखराव, चांदमारी गांव में पदयात्रा की। इस दौरान पवन चौबे, गोपाल भारद्वाज, प्रकाश राजभर, आनंद गुप्ता, शशांक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। लोहता गांव में विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं संग पदयात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में हरसोस और हरपुर में तो लोहता मंडल के सोएपुर लमहीं में जिला उपाध्यक्ष जयनाथ मिश्र, जिला महामंत्री प्रभात सिंह ने काशीपुर, ढोलापुर और मेहदीगंज मड़ई में ज्ञानेश जोशी ने पदयात्रा की। रविदास मंडल के जोल्हा वार्ड में भाजपा नेता संजय भारद्वाज ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों गिनाई। पदयात्रा में अभिनव पांडेय, प्रशांत दूबे, विनीत सिंह आदि शामिल रहे। दीनदयाल मंडल में पार्षद नरसिंह दास, कैंट मंडल में प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय, रामनगर में अशोक पांडेय ने पदयात्रा की।
उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव की संस्तुति से राजेंद्र पटेल को लोहता मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष छोटेलाल पटेल को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञानेश जोशी ने दी। वहीं लोहता मंडल अध्यक्ष को हटाने के विरोध में मंडल महामंत्री शिव कुमार चौबे सहित कई कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें