फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा संग यूपी में लोकसभा चुनाव लड़ेगी लोजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मणिशंकर पांडेय ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेताओं से बातचीत की जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव से मुलाकात हुई है। यूपी में लोजपा और भाजपा के तालमेल को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से मुलाकात सुनिश्चित हुई है। यूपी में लोजपा लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा। गठबंधन के स्वरूप को मजबूत करेगी।
विज्ञापन

रविवार को संकटमोचन स्थित संस्कार वाटिका में पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में चार लाख कार्यकर्ता बनाए जाएंगे। प्रत्येक जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष को मिलकर पांच हजार सदस्य बनाना है। कहा कि तीन दिसंबर को बुंदेलखंड की बैठक महोबा में हो रही है। इसमें 15 जिलाध्यक्ष भाग ले रहे हैं। इस महीने के अंत तक प्रदेश के सभी वर्तमान जिलाध्यक्षों से संपर्क हो जाएगा। लोजपा आने वाले दिनों में पार्टी का विस्तार कर रही है। जनवरी में प्रदेश कमेटी घोषित होगी। जनवरी के अंत में लखनऊ में बड़ा सम्मेलन होगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पास और सांसद चिराग पासवान भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी ललित नारायण पासी ने की। इस मौके पर गौरव सिंह, विनोद कुमार यादव, शिव मोहन, दीनानाथ सिंह, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें