सेवापुरी/बड़ागांव/हरहुआ। ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग तीन जगहों पर रविवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 78 जोड़ों की शादी कराई गई। सेवापुरी ब्लाक मुख्यालय के प्रांगण में रविवार दोपहर 16 जोड़ों की शादी कराई गई। एक मंडप में पंडित ने मंत्रोच्चारण से शादी कराई तो वहीं मौलवी ने निकाहनामा पढ़ा। मुख्य अतिथि अपना दल एस के विधायक नील रतन पटेल नीलू ने सभी जोड़ों को शादी का प्रमाण पत्र, पायल, बिछिया मोबाइल के साथ कपड़े देकर उनकी विदाई की। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, बीडीओ सुरेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश यादव, राजेंद्र त्रिपाठी, रामचंद्र पाल, गगन सिंह, मनोज दुबे, राजेश सिंह, एडीओ प्रमोद कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
बड़ागांव: ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित समारोह में 37 जोड़ें विवाह के परिणय सूत्र में बंधे। मुख्य अतिथि पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह, खंड विकास अधिकारी बड़ागांव अनुज मालिक ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। विवाहित जोड़ों को सरकार की तरफ से 20000 रुपये वधू के खाते में और अन्य सामग्रियां दी गई। तीन मुस्लिम सहित 31 जोड़े व पिंडरा ब्लाक के 6 जोड़े शामिल थे। इस दौरान बीडीओ आसाराम वर्मा, एडीओ (पंचायत ) धनेंद्र कुमार, सुरेश सिंह (समाज कल्याण) डॉ जे पी दूबे, दीपक सिंह, हौसिला पांडेय, प्रधान रामजीत पटेल, अजमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
हरहुआ: ब्लाक परिसर में 25 जोड़ों की शादी कराई गई। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख हरहुआ डॉ अशोक पटेल मौजूद रहे। इस दौरान खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह, मुख्य सेविका उषा गौतम, शशिप्रभा, सीता राय, कंचन त्रिपाठी, मनभावती, पूनम यादव, इंदु यादव, कनक लता राव आदि रहे।