फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवकली का पक्का तालाब दे रहा धर्मार्थ कार्य की प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

केराकत/जौनपुर। समाज सेवी रहे देवकली तकिया निवासी जमींदार स्व0 नंदन सिंह ने अपनी पत्नी स्व0 फुलमत्ती देवी की स्मृति में धर्मार्थ कार्य के रूप में एक बृहद पक्का तालाब व बगीचे का निर्माण वर्ष 1933 में कराकर लोगों को समाज सेवा करने संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने देवकली गांव में दस पक्के कुओं का भी निर्माण करवाया जो आज भी लोगों को समाज सेवा की प्रेरणा देने का कार्य कर रहा है। नंदन सिंह की मौत के बाद उनके परिवार के लोग अपने पूर्वजों द्वारा किये गये धर्मार्थ कार्य को एक धरोहर के रूप में सजोकर रखने की परम्परा को कायम रखे हुए हैं। इन लोगों का कहना है कि इस तालाब का रख रखाव व जीर्णोद्धार समय- समय पर बगीचे से होने वाली आय से कराया जाता है। लगभग एक सौ फिट गहरे खोदे गये चतुर्भुज आकार में बने इस तालाब के मध्य में एक खम्भा व चारों तरफ पक्की सीढ़ियां तथा तालाब में जाने हेतु ग्यारह द्वार सीढ़ियों के साथ बने हुए हैं। यहीं नहीं तालाब के दक्षिण तरफ मवेशियों को पानी पीने हेतु तालाब के तलहटी तक जाने हेतु पक्का रास्ता बनाया गया है। जौनपुर-केराकत मार्ग पर जनपद मुख्यालय से 22 किमी पूर्व लंबे रोड उत्तर तरफ स्थित यह तालाब हर राहगीरों को बरबस ही अपनी ओर आकृष्ट करने पर मजबूर करता है। चाहे कितनी भी तपन गर्मी हो यह तालाब को हमेशा पानी से भरा जाता है । प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में महिलायें, पुरुष व बच्चे नहाते धोते देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें