वाराणसी। नोटबंदी के दो साल पूरा होने पर कांग्रेसियों ने आठ नवंबर को पोस्टर जारी किया। शुक्रवार को जारी हुई फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान के पोस्टर पर अभिनेताओं और विलेन की जगह सरकार से जुड़े नेताओं के फोटो लगाए गए थे।
सिगरा स्थित मॉल के बाहर पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि नोटबंदी देशवासियों के साथ एक तरह से ठगी हुई थी। यही कारण है कि नोटबंदी के काला दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, शैलेन्द्र सिंह, अरविन्द किशोर राय, राघवेन्द्र चौबे, राजेश्वर पटेल, फसाहत हुसैन बाबू, मयंक चौबे, धीरज शुक्ला, ओम शुक्ला, चंचल शर्मा, रोहित दूबे आदि मौजूद रहे।