फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर के गोदाम में आग लगने से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कबीरचौरा अस्पताल के समीप राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के बगल में स्थित पंजाब साइकिल स्टोर के गोदाम में शनिवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की सात गाड़ियों ने लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट और इसके चलतेे लाखों रुपये का नुकसान बताया गया है।
विज्ञापन

सिगरा निवासी तरुण कुमार की कबीरचौरा में साइकिल की दुकान है। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के बगल में उन्होंने ई-रिक्शा व साइकिल के टायर के साथ ही अन्य सामानों का गोदाम बना रखा है। सुबह आसपास के लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा तो पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पाकर अरुण भी गोदाम पर पहुंचे। अरुण ने बताया कि कुछ भी बचा नहीं है। अरुण के दोस्त और आसपास के दुकानदार उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे हुए थे।
तोड़नी पड़ी अस्पताल की दीवार
गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों कोे बगल में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल की दीवार तोड़नी पड़ी। आसपास के लोगों ने बताया कि इससे पहले भी गोदाम में आग लग चुकी है। वहीं, टायर के कारण रह-रह कर आग भभक जा रही थी। इसके चलते दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें