फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अक्टूबर से पहले बना लें गांवों की सड़कें : नागेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ग्राम्य विकास आयुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दो अक्टूबर से पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और पेयजल योजना को पूरा करा लिया जाए ताकि गांधी जयंती पर गांव वालों को तोहफे के रूप में सड़क और पानी दी जाए। शनिवार को विकास भवन में हुई बैठक में आयुक्त ने जिले के तेवर, नागेपुर, ककरहिया में निर्माणाधीन पेयजल योजनाएं दो अक्टूबर से पहले पूरा कराने को कहा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 75 किमी की 13 स्वीकृत सड़कों को पूरा कराने को कहा। अब तक 65 किमी की 11 सड़कों का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

बैठक में आयुक्त ने नीर निर्मल योजना के टेंडर काम पूरा कराने को कहा। विधायकों से सूची लेकर हैंडपंप लगाने को कहा। विभागीय अभियंता को हिदायत दी कि परियोजनाओं का रिवाइज इस्टीमेट की नौबत न आने पाए। यदि लापरवाही के कारण रिवाइज इस्टीमेट की स्थिति बनती है, तो विभागीय अभियंता एवं ठेकेदार की जवाबदेही तय की जाएगी।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मुख्यमंत्री समग्र गॉवों में स्वयं सहायता समूहों के गठन पर जोर दिया। मंदिरों से निकलने वाले फूल-पत्तों से अगरबत्ती एवं रोरी बनाने वाले समूहों को प्रशिक्षित करने को कहा। वाराणसी एवं आसपास की महिलाओं को डेयरी उद्योग से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा। बीडीओ की भूमिका तय करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की बाधाओं को दूर कराने को कहा। इसमें अपात्रों का चयन होने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री आवास योजना के सर्वे का कार्य 31 जुलाई तक पूरा कराने को कहा। गरीबी निवारण योजनाओं में महिलाओं को जोड़ने की प्रगति का उल्लेख बीडीओ के वार्षिक प्रविष्टि में अवश्य किया जाय। मनरेगा कार्य की रेंडमली जांच कराने का निर्देश सीडीओ को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें