फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों के पहिए थम जाएंगे आज, नहीं होगी बुकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्व घोषित ट्रांसपोर्टरों के हड़ताल को लेेकर गुरुवार को पूरे दिन बैठक और तैयारियों का दौर चलता रहा। विभिन्न संगठनों ने शुक्रवार से प्रस्तावित हड़ताल को लेकर जगह-जगह बैठक की। इसके अलावा ट्रक मालिकों से मिलकर ट्रकों ने न चलाने व माल बुकिंग न करने की अपील की।
विज्ञापन

बनारस गुड्स एसोसिएशन की एक बैठक सारना रोडवेज पिपलानी कटरा में हुई। इसमें प्रस्तावि हड़ताल के समर्थन का निर्णय लिया गया। बैठक को सूर्यमणि तिवारी, भरत सिंह, अश्विनी, राजित, विकास, ओपी त्रिपाठी, सुरेेंद्र आदि ने संबोधित किया। बैठक में रामकटोरा सहित लहरतारा व विशेश्वरगंज के अधिकांश ट्रांसपोर्टर शामिल हुए। सभी ने एक स्वर से कहा कि हड़ताल के समर्थन में बुकिंग व गाड़ी का संचालन बंद रहेगा। शिवचंद तिवारी ने धन्यवाद दिया।
ट्रक ओनर्स एसोसिएशन पड़ाव के बैनर तले वाराणसी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश तिवारी, चंदौली ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मधु राय, पड़ाव अध्यक्ष विनोद यादव इत्यादि ने 20 जुलाई ने ट्रक मालिकों से संपर्क किया और हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल ट्रक व्यवसाय को बचाने के लिए किया गया है। उन्हें समझाया गया कि बनारस मुगलसराय से डीजल पेट्रोल नेपाल जाता है हमारे देश में पेट्रोल 78 रुपये लीटर है। वही पेट्रोल 12 रुपये खर्च करने के बाद भी नेपाल में 51 रुपये लीटर बिकता है। वक्ताओं ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा रोजगार देने का कोई व्यवसाय है तो वह ट्रांसपोर्ट है लेकिन सरकार इस तरफ ध्यान नही दे रही है। ड्राइवरों के लिए हाईवे पर कोई विश्राम स्थल नहीं बना है। जहां से नो एंट्री लगती है वहां कई सौ गाड़ियां पूरे दिन खड़ी रहती हैं वहां ड्राइवरों के लिए कोई सुलभ शौचालय की व्यवस्था नहीं है। ड्राइवरों के साथ अमानवीय बर्ताव किया जाता है। कहा कि सुबह से बुकिंग डिलीवरी बंद कर के हड़ताल को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क करेंगे। पूर्वांचल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें हड़ताल को समर्थन देने का एलान किया। बैठक में कुबेर यादव, सुरेश सेठ, वीरेंद्र चौरसिया, गोपाल सिंह, संजय गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें