वाराणसी। कैंट थाना के फुलवारिया नई बस्ती की रहने वाली 28 वर्षीय विनीता ने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसी महीने 21 जून को युवती का विवाह होना था। इस घटना के बाद परिजन सदमें में हैं।
रेलवे के सेवानिवृत्त हरेराम तिवारी की पुत्री विनीता ने शनिवार को कमरे में गाटर के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया। घटना के कुछ ही देर उसे आवाज देते हुए मां उसके कमरे तक पहुंची और कोई जबाब न मिलने पर दरवाजे को धक्का देकर खोला। दरवाजा खुलने पर अंदर का नजारा देखकर मां की चीख निकल गयी। शोर सुनकर अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुयी। शाम को मिली सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी फुलवरिया दिलीप श्रीवास्तव ने जांच के बाद बताया कि एक भाई पांच बहनों में सबसे छोटी विनीत की शादी इसी माह के 21 को तथा तिलक का कार्य18 जून को तय हुआ था। युवती शारीरिक विकास सही न होने से अवसाद ग्रस्त थी। घटना के पीछे यही वजह बताई जा रही है। अन्य चार बहनों की जहां शादी हो चुकी है वहीं भाई बंगलौर में साइंटिस्ट के पद पर कार्यरत है। युवती मूल रूप से बक्सर बिहार की रहने वाली बतायी जा रही है। पिछले 10 वर्षों से परिवार फुलवरिया में किराए के मकान में रहता है।