फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर दो चचेरे भाईयों की मौत0

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। उगापुर गांव के समीप सोमवार की रात घर से शौच करने के लिए चचेरे भाई चंदन यादव (14) और अमित यादव (13) ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणाें की सूचना पर पहुंची चौबेपुर पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोनों किशोर की मौत से उनके परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी गमगीन हैं।
विज्ञापन

चौबेपुर थाना अंतर्गत उगापुर निवासी राजकुमार साड़ी की छपाई का काम सूरत में रहकर करता है। वहीं, राजकुमार का भाई संजय यादव मजदूरी करता है। बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम साढ़े सात बजे के लगभग चंदन और अमित घर से शौच के लिए निकले। कुछ देर बाद ग्रामीणों से सूचना मिली कि उगापुर रेलवे क्रासिंग के समीप रेलवे ट्रैक पर चंदन और अमित का क्षतविक्षत शव पड़ा हुआ है। यह सुनते ही परिजन भाग कर मौके पर पहुंचे और दोनों के शव देख धाड़ें मारकर रोने लगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष चौबेपुर ने आशंका जताई कि दोनों किशोर ट्रैक पर चल रहे होंगे और इसी दौरान ट्रेन आ गई होगी तो दूसरे ट्रैक पर चले गए होंगे। इसी दौरान उस ट्रैक पर भी ट्रेन आ गई होगी और दोनों उसकी चपेट में आ गए हाेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें