फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकजुट होकर जीत लेंगे न्याय की लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की ओर से रविवार को ज्ञानपुर नगर के डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमे दवा विक्रेताओं को नई प्रणाली और नियमों में बदलाव के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही शोषण के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में बतौर मुख्य अतिथि संदीप चतुर्वेदी ने कहा कि भदोही केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन जिले में एक कार्यालय खोलेगा। जहां केमस्टिों को लाइसेंस रेन्यूवल, ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। संगठन मंत्री पारसनाथ यादव ने कहा कि सारे केमस्टि बंधु अपने लाइसेंस का रेन्यूवल कराएं। बिना बिल के किसी भी प्रकार का क्रय-विक्रय न करें। दुकान में फ्रिज अवश्य रखें। इक्सपायरी दवाओं पर विशेष नजर रखें। कार्यक्रम के दौरान पांच बुर्जुग केमिस्टों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में खिलाड़ी राम चौरसिया, मोहन लाल गुप्ता, अवधेश मालवीय, रामश्रृंगार द्विवेदी, राधेश्याम यादव आदि शामिल रहे। इस मौके पर बाल गोविंद जायसवाल, देवी शंकर पांडेय, प्रदीप मिश्रा, राकेश बरनवाल, सुखराम गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, अनंत अग्रवाल, कमला यादव, मनीष सिंह, प्रकाश चंद्र शुक्ल, राजेश यादव, विधान यादव, सचिन अग्रवाल, अखिलेश श्रीवास्तव, संतोष सिंह, संजय मिश्र, समेत काफी संख्या में दवा विक्रेता मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुलाब तिवारी और संचालन सीताराम शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें