फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में विकास के कई प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक के ग्राम पंचायत उचेठा में रविवार को प्राथमिक विद्यालय परिसर में ग्राम प्रधान सुनील सिंह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत की खुली बैठक हुई। सचिव राम आसरे यादव ने खुली बैठक में कई विकास कार्यो का प्रस्ताव रखा। सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी गई।
विज्ञापन

खुली बैठक में सचिव ने मनरेगा, चतुर्थ राज्य वित्त, चौदहवां वित्त, वृक्षारोपण, विधवा पेंशन, वृद्वा पेंशन, पीएमएवाई, एनआरएलएम, स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित प्रस्ताव रखा। प्रधान सुनील सिंह ने कहा कि प्रस्ताव पारित होने से नलकूप नाली का निमार्ण, संपर्क मार्गो का निर्माण, हैंडपंप मरम्मत, खराब हैंडपंपों का रिबोर, परिषदीय विद्यालय की बाउंड्री बाल का निर्माण, आवास निर्माण, समूह गठन, दो सौ से अधिक शौचालयों का निर्माण कार्य शीघ्र गांव में शुरू हो जाएगा। बिना भेदभाव किए गांव के हर कोने का विकास का होगा। बैठक में विनोद कुमार, पारसनाथ, रामचंद्र यादव, फुलिया सिंह, मालती देवी, उमर सिंह, जतन कुमार, वीरेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, मोहन सिंह, दिनेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, आशीष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें