फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान के लिए भरी ललकार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आजमगढ़ के मोहम्मदपुर बीडीओ से बदसलूकी के मामले में आंदोलन तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को प्रादेशिक विकास सेवा संगठन (पीडीएस) के आह्वान पर ब्लॉक कार्यालयों से लेकर विकास भवन तक कार्य बहिष्कार किया गया। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपी एडीएम पर कार्रवाई न की गई तो सात अप्रैल से हड़ताल शुरू करेंगे।
विज्ञापन

आरोप है कि 29 मार्च को आजमगढ़ के अपर जिलाधिकारी ने बीडीओ मोहम्मदपुर संतोष नारायण गुप्ता के साथ बदसलूकी की थी। उसी को लेकर संगठन प्रांतीय स्तर पर आंदोलन कर रहा है। जिले के सभी ब्लॉकों में बीडीओ के नेतृत्व में चल रहा आंदोलन धीरे-धीरे तेज होने लगा है। बृहस्पतिवार को ब्लॉक कार्यालयों और विकास भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। पीडीएस संघ की जिलाध्यक्ष उषा पाल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी के दौरान एडीएम प्रशासन ने बीडीओ के साथ अभद्र व्यवहार किया था, जो ठीक नहीं है। शासन मामले को संज्ञान में लेकर एडीएम पर कार्रवाई करे। एक राजपत्रित अधिकारी दूसरे राजपत्रित अधिकारी के साथ ऐसा बर्ताव कैसे कर सकता है। इस घटना से ग्राम्य विकास विभाग के कर्मचारी और अधिकारी आहत हैं। साथ ही खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि शासन ने एडीएम पर कार्रवाई नहीं की तो सात अप्रैल से बेमियादी हड़ताल की जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सीडीओ हरिशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर परियोजना निदेशक आरएन सिंह, डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, श्रमायुक्त मनरेगा अजीत सिंह, बीडीओ डीघ आजम अली, सीडीपीओ रविश्वर राव, प्रमोद पांडेय, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें