फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। स्थानीय बाजार में सोमवार को मेडिकल स्टोरों पर ड्रग इंस्पेक्टर ने छापेमारी की। इससे दवा दुकादारों में हड़कंप मच गया। छापेमारी की खबर मिलते ही कई दुकानों के शटर बंद हो गए। एसडीएम ज्ञानपुर आशीष कुमार, सीओ ज्ञानपुर, अपर ड्रग आयुक्त और ड्रग इंस्पेक्टर एके वंसल ने जंगीगंज बाजार में छापेमारी की। इस दौरान बिना लाइसेंस के चल रहे एक मेडिकल स्टोर को सील किया गया।
विज्ञापन

छापे के दैरान बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित होने, फार्मासिस्ट के नहीं होने और दवाओं का रखरखाव मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। कई मेडिकल स्टोरों में धूप भी पहुंच रही थी। धूप से दवाओं की गुणवत्ता प्रभावित हो जाती है। बाजार के अधिसंख्य दवा दुकानदार लाइंसेंस के नियमों का पालन नहीं करते। छापे की जानकारी होने पर मेडिकल की दुकान बंद कर वे फरार हो गए। इसके बाद धनतुललसी मार्ग पर स्थित दूसरे मेडिकल स्टोरों पर अफसरों ने छापेमारी की। वहां मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रेन्यूअल नहीं पाया गया। अधिकारियों के पूछताछ करने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने आरोप लगाते हुए कहा कि लाइसेंस रिन्यूअल कराने के लिए ज्ञानपुर का चक्कर लगाता रहा। वहां अधिकारी पैसे की मांग करते रहे। इसलिए लाइसेंस रेन्यूअल नहीं हो पा रहा है। इस पर अधिकारियों ने जांच का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें