भदोही। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। एसडीएम और नायब तहसीलदार न्यायालय के बहिष्कार का यह चौथा दिन था। ग्रामीण क्षेत्रों से तहसील आने वाले वादकारियों को इससे परेशानी हो रही है। तय किया गया कि 26 मार्च को मंडलायुक्त से मिलकर स्थिति से अवगत कराया जाएगा।
गुरुवार को बार के अध्यक्ष सूर्यप्रसाद द्विवेदी ने बैठक में कहा कि हम कार्य करना चाहते है लेकिन तहसीलकर्मी हर कार्य में सुविधा शुल्क की मांग करते हैं। हमारे काम पर भी होकर महीनो से कार्य लंबित पड़े हैं। क्योंकि वादकारियों के पास देने के लिए सुविधा शुल्क नहीं है। अध्यक्ष ने कहा कि इससे पूर्व हुए आंदोलन में तत्कालीन जिलाधिकारी ने स्थिति में सुधार का वादा किया था लेकिन डेढ़ माह के बाद अब तक कुछ नहीं हो सका। जिससे व्यथित होकर हड़ताल करना पड़ रहा है। बैठक में तय हुआ कि 26 मार्च को बार का एक प्रतिनिधिमंडल मिर्जापुर जाकर मंडलायुक्त से मिलेगा और भ्रष्टाचार दूर करने की मांग करेगा। बैठक में अरुण कुमार दूबे, लालधर पाण्डेय, कृपाशंकर मिश्र, जयनाथ बिंद, श्याम नारायण, अमरनाथ यादव, प्रदीप तिवारी, सतीश तिवारी, धर्मेंद्र पांडेय, अशोक दूबे, राकेश सिंह, नंदलाल राय, लाल चंद्र सरोज, आनंद श्रीवास्तव, नन्हें लाल, शिवप्रकाश पाल, पुष्पराज पांडेय, भरत लाल यादव आदि उपस्थित रहे।