फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब से कब्जा हटाने के लिए हुई पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला मुख्यालय से सटे चकटोडर गांव में तालाब समेत सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण की पैमाइश की गई। अतिक्रमण हटाने के लिए बृहस्पतिवार को गांव में राजस्व विभाग की टीम पहुंची। इससे गांव में खलबली मच गई। दिनभर टीम ने जमीन की पैमाइश की। शुक्रवार को भी टीम गांव में तालाब की जमीन पर हुए अतिक्रमण की जांच-पड़ताल करेगी।
विज्ञापन

ग्राम समाज एवं तालाबों पर अवैध तरीके से कब्जे के खिलाफ शासन ने एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया है। टीम सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त करने के लिए गांवों में पहुंचती है। ज्ञानपुर से सटे चकटोडर गांव में उसी क्रम में बृहस्पतिवार का राजस्व विभाग की टीम आराजी नंबर 194 के तालाब की जांच करने के लिए पहुंची। टीम प्रभारी अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में तालाबों की पैमाइश की गई। इस दौरान गांव में खलबली मची रही। टीम भविष्य में तालाबों की जमीन को मुक्त कराएगी या नहीं, लेकिन अचानक धमकने से लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ गईं हैं। बताया जाता है कि गांव में दो बड़े तालाबों पर लोगों ने दो से तीन मंजिला मकान भी बनवा लिया है। इस मौके पर लेखपाल ओकारनाथ, कृष्ण मुरारी, दिवाकर यादव आदि रहे। उप जिलाधिकारी आशीष यादव ने इस मामले में पूरी जानकारी होने से अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि कोई शिकायत पड़ी होगी, उस पर पैमाइश की गई। जांच आख्या आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें