फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबोचे गए दो नकलची, 27 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय वाराणसी से संबद्ध काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर में स्नातक की परीक्षाएं जारी हैं। शनिवार को परीक्षा के दौरान दो नकलची पकडें गए। वहीं 27 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

सुबह की पाली में बीए प्रथम वर्ष अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र, बीए तृतीय वर्ष समाज शास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र और बीएससी प्रथम वर्ष की भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा हुईं। इनमें पंजीकृत 1129 परीक्षार्थियों में से 20 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 1109 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। दोपहर की पाली में बीकाम तृतीय वषरज की वाणिज्य चतुर्थ प्रश्नपत्र, बीएससी द्वितीय की भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र और बीए द्वितीय वर्ष की अर्थ शास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा हुईं। इनमें पंजीकृत 783 में से सात परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 776 परीक्षा में शामिल हुए। सुबह और दोपहर की पाली की परीक्षा के दौरान महाविद्यालय के सचल दस्ते ने दो परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़कर रस्टीकेट कर दिया। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के सचल दस्ते ने भी दस्तक दी। परीक्षा प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए महाविद्यालय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा के दौरान दो नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें