फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से लेकर हवाई जहाज तक सीट के लिए मारामारी00

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। रविवार को छुट्टियां खत्म हो रही हैं, सोमवार से कार्यालय खुल जाएंगे। होली पर घर आने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी अब लौटने के लिए रास्ते तलाशे जा रहे हैं। दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा मारामारी हो रही है। रविवार को ट्रेनों में जगह पाने के लिए लोग शिवगंगा, मंडुवाडीह नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, महानगरी, कामायनी सहित विभिन्न ट्रेनों में जुगाड़ तलाशते रहे। चार मार्च को 15 से 20 हजार रुपये के बीच विमान का किराया पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर ट्रेनों में टिकट दिलाने वाले दलाल सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को भी दिल्ली, मुंबई जाने वाली ट्रेनों में पांव रखने तक की जगह नहीं मिली। यात्रियों को खड़े होने के लिए भी जूझते देखा गया। रोडवेज बसों का संचालन भी त्योहार के चलते प्रभावित रहा। काफी कम संख्या में रोडवेज बसें निकली।
विज्ञापन

इनसेट
बदला प्लेटफार्म, यात्री परेशान
वाराणसी। कुंभा एक्सप्रेस का शनिवार को प्लेटफार्म बदलने की वजह से यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। हरिद्वार से हावड़ा जा रही ट्रेन को चार नंबर पर आना था पर अंतिम समय में एनाउंस होने लगा कि यह छह नंबर पर आएगी। ऐसे में लोगों आरओबी चढ़कर चार-पांच से छह नंबर प्लेटफार्म पर जाना पड़ा। सबसे ज्यादा समस्या महिला, बुजुर्ग यात्रियों को हुई। त्योहारों के चलते सामान ज्यादा होने की वजह से भी लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें