फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरत रहीम शाह बाबा के उर्स में उमड़ा हुजूम 0

विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत रहीम शाह रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिन तक चलने वाला 91वां उर्स शनिवार को पूरी अकीदत के साथ शुरू हुआ। बेनियाबाग स्थित बाबा के आस्ताने पर फातिहा पढ़ने और मन्नतों की चादर चढ़ाने के लिए अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। दूरदराज से आए तमाम श्रद्धालुओं ने बाबा के दर पर हाजिरी लगाई। देर शाम तक तकरीर और नात-ए-पाक का नजराना बाबा की शान में पेश किया जाता रहा।
विज्ञापन

शनिवार को हजरत रहीम शाह बाबा के उर्स का आगाज कुरानख्वानी से हुआ। जोहर की नमाज के बाद महफिल-ए-शमा का आयोजन किया गया। शाम को चादरपोशी और मगरिब की नमाज के बाद मीलाद शरीफ हुआ। मीलाद शरीफ में बड़ी तादाद में अकीदतमंद शामिल हुए। शाम को तकरीर और लंगर भी चला। सुबह से देर रात तक बाबा के दर पर फातिहा पढ़ने वालों की भीड़ लगी रही। आने वालों का शुक्रिया सज्जादानशीन मोहम्मद सैफ रहीमी ने किया। सरपरस्त मोहम्मद सईद ने बताया कि इतवार को गुस्ल शरीफ के साथ बाबा के आस्ताने पर सरकारी चादर चढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें