फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना तस्करी का आरोपी जेल गया 0

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय में हावड़ा-राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से तस्करी के 11.23 किलो सोने के साथ पकड़े गए आरोपी को शनिवार को यहां स्पेशल सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में रितेश ने सीमा शुल्क विभाग को कई जानकारियां दी हैं। उसे माल लेकर कानपुर में उतरना था। वहां उसके ठहरने के लिए एक होटल में पहले ही बुकिंग हो चुकी थी। होटल में ही एक बड़े कारोबारी से डील होनी थी। अधिकारियों को उस बड़े कारोबारी का नाम पता चला है। उसके खिलाफ भी जल्द ही जांच शुरू होगी।
रितेश 11.23 किलो सोना कमर में बांध कर ले जा रहा था। सोना छिपाने के लिए उसने कपड़े के दो बेल्ट बनाए थे। बरामद गोल्ड बार्स दक्षिण अफ्रीका से तस्करी कर लाए गए थे। सोना विदेश से आखिरकार भारत कैसे और किस एयरपोर्ट से ले आया गया, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। सीमा शुल्क (निवारक) मुख्यालय लखनऊ के अंतर्गत आने वाले वाराणसी मंडल के अधीक्षक आनंद मोहन बाली के नेतृत्व में निरीक्षक केशव प्रसाद सिंह समेत अधिकारियों ने गुरुवार की देर रात मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर छापेमारी कर आरोपी को दबोचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें