फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से ट्राली चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मंडुवाडीह गेट नंबर तीन के पास शुक्रवार की शाम को इलाहाबाद की तरफ जा रही डीएमयू सवारी गाड़ी की चपेट में आने से शिवपुरवा निवासी ट्राली चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बबलू पांडेय (27) निवासी शिवपुरवा सिगरा का रहने वाला है।
विज्ञापन

कैंट से इलाहाबाद जाने वाली डीएमयू सवारी गाड़ी के चलते शुक्रवार की शाम को मंडुवाडीह गेट नंबर तीन ए बंद था। ट्राली चालक कान में ईयर फोन पर गाना सुनते हुए रेलवे क्रासिंग पार कर रहा था था कि सात बजकर 15 मिनट पर ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने एंबुलेंस को बुलाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बबलू तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बबलू की शादी नही हुई थी।वह ट्राली चलाकर जीवन यापन करता था। लोगों ने बताया कि 15 साल पहले बबलू के पिता की भी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें