फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरी-ममहर मार्ग पर आज बंद रहेगा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। भदोही- बाबतपुर मार्ग से हाइवे को जोड़ने वाला महराजगंज- चौरी मार्ग मंगलवार को करीब आठ घंटे तक बंद रहेगा। रेलवे लाइन दोहरीकरण का कार्य होने से सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रेलवे फाटक बंद रहेगा। इससे उक्त मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को या तो भदोही या कपसेठी से ही हाइवे पर जा सकेंगे।
विज्ञापन

भदोही-बाबतपुर मार्ग से जीटी रोड पर जाने के लिए कपसेठी के बाद चौरी-महराजगंज मार्ग से होकर लोग जाते हैं। उक्त मार्ग पर पड़ने वाले सैकड़ो गांव के लोग भी वाराणसी और इलाहाबाद जाने के लिए उक्त मार्ग का ही प्रयोग करते हैं। भदोही- प्रतापगढ़ रेल रूट पर दोहरीकरण का काम होने से मंगलवार को उक्त मार्ग पर आवागमन ठप रहेगा। रेलवे ट्रैक के फाटक को सुबह नौ बजे से शाम तक बंद रखा जाएगा। जिससे उक्त मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दूसरे मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा। स्टेशन अधीक्षक शाहिद इमाम ने बताया कि परसीपुर रेलवे फाटक पर मंगलवार को लाइन के दोहरीकरण का काम होगा । जिससे सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रेलवे फाटक बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें