फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी की किल्लत से फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लगातार 36 घंटे से बिजली गुल रहने से परेशान लोगों का गुरुवार को गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने ज्ञानपुर नगर में प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही और जानबूझ कर कटौती करने का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कि बिजली आपूर्ति की हालत न सुधरी तो शासन से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन

बिजली-पानी की किल्लत से गुस्साए नगर के लोग अशोक दुबे कोको के नेतृत्व में सड़क पर उतर पड़े। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मनमाने तरीके से बिजली कटौती करने के साथ ही चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किया जाता है। बिजली विभाग के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि बिजली कटौती से जलापूर्ति तो बाधित होती ही है, रात में अंधेरे की वजह से चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। कहा कि यदि बिजली आपूर्ति दुरुस्त न की गई तो मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। प्रदर्शन में बरमा दुबे, ताहिर, अभय श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, अजीत श्रीवास्तव, पप्पू दुबे, राजू मालवीय और फूलचंद्र वर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें