फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्ती और मिलन संग मना इनरव्हील दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मस्ती के साथ सेवा भाव का संकल्प, समाजसेवा की जिम्मेदारी...। बुधवार को इनरव्हील क्लब का स्थापना दिवस पूरी मस्ती और उल्लास के साथ मनाया गया। यहां इनरव्हील क्लब की अलग अलग शाखाओं की सदस्याओं का मिलन हुआ, साथ मस्ती हुई और सभी ने मिलकर सेवा का संकल्प लिया। इसी के बीच रोटी बैंक का शुभारंभ हुआ जहां हर सदस्य ने हफ्ते में चार रोटी बैंक में जमा करने का वादा किया, ताकि गरीबों, असहायों का पेट भर सकें। यही नहीं महिलाओं, युवतियों को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से इनरव्हील ने आईआईटी बीएचयू के स्टार्ट अप यंग स्किल्ड इंडिया से हाथ मिलाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ममता द्विवेदी को कॉलर पहनाने के साथ इनरव्हील प्रार्थना से हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर एसपी चंदौली की पत्नी प्रार्थना सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। लोहड़ी और मकर संक्रांति का मौका था, इसलिए पतंगबाजी पर आधारित हाउजी हुई। अर्चना वाजपेयी ने क्विज कराया। भारती मिश्रा के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रोली दीक्षित व रेनू बागची ने भांगड़ा से धमाल मचाया। चांदनी ने ‘दीवानी मस्तानी...’ नृत्य पेश किया। संयोजन हर्षिता पाठक का रहा। नृत्य संगीत के बीच म्यूजिकल चेयर की मस्ती भी खूब रही। इस दौरान एक बालिका को साइकिल व महिला को सिलाई मशीन दी गई। यहां सभी शाखाओं की अध्यक्ष रमन गर्ग, रीना गर्ग, आशा अग्रवाल, सुनीता भार्गव, रीता प्रकाश, दिव्या मिश्रा, सरिता सिंह, सरिता गुप्ता, रजनी अग्रवाल, मीनू, अंशिका, सविता, तनू शुक्ला, सरोजनी महापात्रा, विनीता शर्मा, अनुराधा आदि मौजूद रहीं। संचालन कुसुम मित्तल और धन्यवाद ज्ञापन सविता मानखंड ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें