फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी संगीत को तरजीह देना दुर्भाग्यपूर्ण : लिलिपुट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। बॉलीवुड के हास्य कलाकार एमएम फारुखी ‘लिलिपुट’ ने कहा कि भारतीय संगीत का दुनिया में कोई सानी नहीं लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बॉलीवुड में कुछ कलाकारों द्वारा पश्चिमी संगीत को तरजीह दी जा रही है। ऐसा नहीं होना चाहिए। इंडिगो के विमान से बृहस्पतिवार को मुंबई से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे लिलिपुट ने ये बातें पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब फिल्में भी पहले की तरह नहीं बन रही हैं। अब कहानी नहीं बल्कि कलाकार के नाम पर फिल्में हिट होती हैं। अब दो दिन में फिल्म ने कितना व्यवसाय किया, एक हफ्ते में कितनी चली, यह देखा जाता है। फारुखी ने अपनी आगामी फिल्म ‘रामसिंह चार्ली’ की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करेगी।
एक सवाल के जवाब में कहा कि बिहार का रहने वाला हूं। यदि कोई साफ -सुथरी कहानी वाली भोजपुरी फिल्म मिली तो जरूर करेंगे। अब फिल्में अलग-अलग दर्शक वर्ग के लिए बनती हैं। फिल्म ‘पद्मावती’ के सवाल पर कहा कि इस मामले में चुप ही रहना बेहतर है। उन्होंने बताया कि जल्द ही ‘देख भाई देख पार्ट-2’ भी दर्शकों के सामने होगा।
विज्ञापन

लिलिपुट आजमगढ़ में चल रहे ‘रंग महोत्सव’ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए एयरपोर्ट से आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए । लिलिपुट चर्चित टीवी धारावाहिक ‘देख भाई देख’ से काफी चर्चा में रहे। उन्होंने ‘बंटी बबली’ ‘शतरंज’ ‘सागर’ सहित कई फिल्मों में हास्य कलाकार की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें