राजातालाब। गंगापुर नगर पंचायत के चुनाव में मतदाताओं ने रिकॉर्ड मतदान कर एक बार फिर जागरूकता का परचम लहराया। यहां पर मतदान की अपील रंग लाई और लोग घर से निकलकर बूथों तक पहुंचे। युवाओं के साथ बुजुर्गों में भी उत्साह दिखा। सुबह से ही लोग वोट डालने के लिए निकलते रहे।
गंगापुर नगर पंचायत में कुल 5949 मतदाताओं में से 4676 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम तक 78.65 प्रतिशत वोट पड़े। सबसे अधिक वोट इंकलाब जिंदाबाद का नारा देने वाले चंद्रशेखर आजाद के नाम पर रखे गए वार्ड आजाद नगर में पड़े। यहां पर मत का प्रतिशत 86.36 प्रतिशत रहा। जबकि, गांधी नगर वार्ड में 78.42 प्रतिशत, जवाहर नगर वार्ड में 75.60 प्रतिशत, पटेल नगर में 73.84 प्रतिशत, राज नारायण नगर में 73.45 प्रतिशत, मालवीय नगर में 84.48 प्रतिशत, बलवंत नगर में 78.94 प्रतिशत, लोकमान्य नगर में 72.92, मोतीलाल नगर में 83.55 प्रतिशत, सुभाषनगर में 78.99 वोट पड़े।