फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने मृदुला जायसवाल को बनाया महापौर प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कई दिनों के विचार-विमर्श और जद्दोजहद के बाद रविवार रात भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से पार्टी के सांसद रहे शंकर प्रसाद जायसवाल की पुत्र वधू मृदुला जायसवाल को महापौर पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया। अब पार्टी महापौर सहित पार्षद पदों का नामांकन सात नवंबर को कराने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

इस पद के बनाए गए पैनल में पिछड़ा वर्ग की 17 महिला दावेदारों के नाम प्रदेश नेतृत्व को भेजे गए थे। बाद में पांच और दावेदारों को लखनऊ में बुलाकर साक्षात्कार लिया गया था। लंबी बैठकों के बाद किसी एक नाम पर आम राय नहीं बनने पर संभावित नाम दिल्ली भेजे गए थे। यहां से दिशानिर्देश के बाद रविवार को प्रदेश नेतृत्व ने मृदुला जायसवाल का नाम घोषित कर दिया। नाम घोषित होने की सूचना मिलने पर मृदुला जायसवाल पति और देवर के साथ नीचीबाग स्थित पार्टी के महानगर कार्यालय पहुंचीं और अपने ऊपर भरोसा जताने के लिए वहां मौजूद नेताओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नगर निकाय चुनाव प्रभारी जेपीएस राठौर ने रविवार रात बताया कि वाराणसी से मृदुला जायसवाल, लखनऊ से संयुक्ता भाटिया, अलीगढ़ से डॉ. राजीव अग्रवाल, मथुरा से डॉ. मुकेश आर्य बंधु, झांसी से रामतीर्थ सिंघल, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल और सहारनपुर से संजीव वालिया को प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा शनिवार को मेरठ से कांता कर्दम, अयोध्या से ऋषिकेश उपाध्याय, गोरखपुर से सीताराम जायसवाल, कानपुर से प्रमिला पाण्डेय और आगरा से नवीन जैन को महापौर पद का उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन

भाजपा ने अब तक 14 में से 12 स्थानों के महापौर पद के उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। शनिवार व रविवार को घोषित महापौर के सभी प्रत्याशी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें