वाराणसी । यूजीसी नेट (नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट) रविवार को 51 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 31775 परीक्षार्थियों में करीब 90 फीसदी शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में हुई, सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम साढ़े चार बजे तक हुई। कुल 86 विषयों में ये परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सभी केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर लगाया गया था। सीबीएसई की ओर से सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षण तैनात किए गए थे। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर व डालिम्स रोहनिया के प्रधानाचार्य वीके मिश्रा ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई।