फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस चालक की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जंसा थाना क्षेत्र के कुरौना बाजार में गुरुवार को छात्र आनंद पांडेय के परिवारीजनों ने वाराणसी-भदोही मार्ग को जाम कर दिया। सभी की मांग थी कि बुधवार को लहरतारा आरओबी पर जिस रोडवेज बस के कुचलने के कारण आनंद की मौत हुई उसके चालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। सीओ सदर अंकिता सिंह के समझाने और गिरफ्तारी के आश्वासन पर लगभग डेढ़ घंटे बाद लोगों ने जाम खत्म कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन

मंडुवाडीह थाना अंतर्गत लहरतारा आरओबी पर बुधवार को रोडवेज की बस ने आनंद को कुचल दिया था। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद बस लेकर चालक भाग निकला गया था। चालक की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को आनंद के परिवारीजनों के साथ ही ग्रामीण कुरौना बाजार पहुंचे और जाम लगाकर चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जानकारी मिलने पर जंसा, लोहता और मिर्जामुराद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीण किसी की सुनने को तैयार नहीं थे। सीओ सदर के आश्वासन पर सभी शांत हुए और जल्द गिरफ्तारी न होने पर दोबारा सड़क जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें