फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवापुरी को सोलर चरखे की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। गांधी आश्रम के सभागार में रविवार को खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने फीता काटकर सोलर चरखे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में सेवापुरी का ग़ांधी आश्रम पहला स्थान है जहां 500 सोलर चरखे एवं सौ सोलर लूम लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सक्सेना ने कहा कि यह क्षेत्र प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का कर्म स्थल भी रहा है। यहां की जनता को मोदी के जन्मदिन एवं गांधी आश्रम के संस्थापक करण भाई के प्रतिमा के अनावरण दिवस पर सेवापुरी के लोगों को आयोग द्वारा पांच करोड़ 53 लाख रुपये की सौगात दी गई है। इससे अगले तीन माह में 1600 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। इसी क्रम में सूबे के खादी ग्रामोद्योग एवं रेशम मंत्री सत्यदेव पचौरिया ने कहा कि हर घर में एक महिला को रोजगार देने की योजना है। किंतु इसमें बैंक के लोग बाधक बने है, जिन्हें सरकार सुधारने के लिए कृत संकल्पित है। कार्यक्रम में भाजपा सांसद राम चरित्र निषाद, एसके मिश्र, बलधारी सिंह, भोला शंकर मिश्र, संदीप सिंह, हर्ष बवेजा, आशा सिंह, हरिशंकर पाठक, ब्रह्मानन्द शुक्ला, ताड़केश्वर नाथ मिश्रा आदि उपस्थित रहे है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें