फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़, बिजली और सड़क से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश में योगी सरकार के तीन माह पूरे होने के बाद भी जनपद में बिजली, सड़क और बाढ़ की समस्या गंभीर बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर रागिनी हत्याकांड जैसी वारदाते भी हुई है जिसको लेकर भाजपा सरकार कटघरे में खड़ा नजर आई। बिजली को लेकर मुख्यमंत्री की घोषणा भी धरातल पर नही उतर सकी।
विज्ञापन

गांव में बिजली मात्र 8 से 10 घंटे ही मिल रही है वही शहरी क्षेत्र में 12 से 14 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। बाढ़ राहत कार्यों की बात की जाय तो बैरिया तहसील के दुबे छपरा में बाँध बनाने के 29 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य शुरू कराया गया लेकिन वह आधा अधूरा ही बन सका है। उसी प्रकार बासडीह के मनियर में टी एस बांध के मरम्मत के नाम पर लाखों रुपए बाढ विभाग द्वारा बर्बाद कर दिया गया। फिर भी वहां का संपर्क मार्ग टूट गया और गांव पर खतरा मंडराने लगा। इसी प्रकार सहतवार, रेवती में बीएसटी बंधे में जगह जगह दरार होने से खतरा बढ़ गया। बाढ़ राहत कार्यो को लेकर भी अभी तक जिला उपेच्छित है। बसपा जिलाध्यक्ष संतोष राम का कहना है कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है तब से हत्या लूट की वारदातें चरम सीमा पर पहुंच गई हैं। विकास के नाम पर सिर्फ हवा हवाई घोषणाएं की जा रही है। जनपद में बिजली और अपराध की समस्या गंभीर बनी हुई है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं दी गई है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सचितानंद तिवारी का कहना है कि प्रदेश की योगी सरकार सिर्फ आश्वासन ही देना जानती हैं। प्रदेश में विकास के नाम पर अभी तक सिर्फ घोषणा की गई हैं। धरातल पर कुछ भी अभी तक दिखाई नहीं दे रहा है। अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जनपद में बाढ़ की समस्या गंभीर बनी हुई है लेकिन अभी तक इस पर सिर्फ राजनीति हो रही है।
सपा जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने सीएम के आगमन पर तीखी प्रतिक्त्रिस्या व्यक्त की है। उन्होंने कहा की भाजपा के शासन काल में जिले का विकास पूरी तरह से ठप पड़ गया है। सपा सरकार में स्वीकृत परियोजनाओं पर भी ग्रहण लग गया है। सूबे के मुख्यमंत्री केवल लोगो को ठगने में लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें