फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में काउंसलिंग स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी विद्यापीठ में एलएलबी प्रवेश परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर इसे निरस्त करने के लिए छात्रों प्रशासनिक भवन पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। छात्रों के विरोध पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने एलएलबी समेत सभी पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग स्थगित कर दी है। इसके बाद छात्रों का दूसरा गुट भी धरने पर बैठ गया। समय से काउसंलिंग कराने की मांग की। बता दें कि विश्वविद्यालय में 11 जुलाई से काउंसलिंग शुरू होने वाली थी।
विज्ञापन

काउसंलिंग स्थगित करने से नाराज छात्रसंघ महामंत्री समीर कुमार मिश्र के नेतृत्व में प्रशासनिक भवन पर छात्रों ने प्रदर्शन किया। कहा कि सोमवार को सैकड़ों छात्र धरना प्रदर्शन करेंगे। बार काउंसिल के नियम के अनुसार एलएलबी की नियमित कक्षाएं 280 दिन चलना अनिवार्य है। बावजूद इसके काउंसलिंग टाल दी गई। यह छात्र हितों की अनदेखी है। इसके पहले सुबह शशांक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में छात्रों ने एलएलबी की प्रवेश परीक्षा निरस्त कराने के लिए प्रदर्शन किया था। चीफ प्राक्टर प्रो. शंभुनाथ उपाध्याय ने एलएलबी की काउंसलिंग स्थगित करने के आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त किया।
स्नातक और स्नातकोत्तर के सभी पाठ्यक्रमों की काउंसलिंग अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। काउंसलिंग की नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। ओम प्रकाश, कुलसचिव, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें