वाराणसी। यूपी कॉलेज में चल रहे एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेटों ने गुरुवार को यातायात जागरूकता रैली निकाली। नवीन छात्रावास से निकली रैली को कैंप कमांडेंट कर्नल बहादुर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कैडेटों ने लोगों को सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया।
छात्रावास से भोजुबीर, अर्दली बाजार, गोलघर कचहरी होते हुए शास्त्रीघाट पर आकर रैली समाप्त हुई। इसके बाद चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के साथ खड़े होकर यातायात सिग्नल, सीट बेल्ट प्रयोग, वाहनों के प्रदूषण प्रमाण पत्र सहित कई जानकारियां हासिल की। इससे पहले कॉलेज में टीएसआई अविचल पांडेय ने कहा कि गाड़ी चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। इस दौरान यातायात पुलिस से धर्मवीर एवं आशीष कुुमार तिवारी शामिल थे। उधर कैंप में हुई अंतर कंपनी ड्रिल प्रतियोगिता में सीनियर डिवीजन में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अल्फ ा कंपनी विजेता रही। ईको कंपनी को द्वितीय स्थान से ही संतोष करना पड़ा। जूनियर में जूनियर डिवीजन की टीम विजेता रही और जूनियर विंग उपविजेता रही। इस दौरान डिप्टी कैम्प कमांडेंट ले. कर्नल नन्दा बल्लभ, दंडाधिकारी कैप्टन ओम प्रकाश सिंह, ट्रेनिंग आफि सर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, सूबेदार मेजर कुलदीप सिंह, कैप्टन गणेश सिंह, सूबेदार संजय शुक्ला, जयन्त सिंह, नायब सूबेदार दृगपाल सिंह, प्रदीप सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।