फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यायाम की बताई बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी/सुरियावां । अंतराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए प्रशासन संग पंतजलि योग समिति के पदाधिकारी भी जुट गए हैं। 21 जून से पूर्व जिले के अलग-अलग हिस्सों में रिहर्सल कराया जा रहा है।
विज्ञापन

चौरी संवाददाता के अनुसार, पूर्व माध्यमिक स्कूल रोटहां कोल्हण में शुक्रवार को साधकों को विश्व योग दिवस के प्रोटोकाल की 26 पूर्ण व्यायाम, आसन और प्राणायाम के बारे में बताया गया। मंडल प्रभारी धीरज सिंह ने साधकों से कहा कि वह 21 जून को पूरी तैयारी के साथ नेशनल इंटर कॉलेज में पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस बार जिले में पांच स्थानों पर योग दिवस मनाया जाएगा। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी कैलाशनाथ दूबे ने बाबा रामदेव के भजन ऽस्वासों का क्या भरोसाऽ को सुनाकर योग साधको में ऊर्जा का संचार जागृत किया। इस मौके पर अमित शर्मा, मनोज मिश्रा, अनिल दूबे, सुरेंद्र कुमार, मुलायम यादव, विजयशंकर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, अंतराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पतंजलि योग समिति की ओर से पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरियावां में प्रोटोकाल अभ्यास कराया गया। राज्य प्रभारी संदेश योगी ने 21 जून को ब्लॉक में आयोजित योग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कहा। इस मौके पर अश्वनी साहू, एलसी यादव, विजयशंकर मौर्य, रमणीक शर्मा, मनोज दूबे, श्यामधर, शीतला प्रसाद , महेंद्र, प्रदीप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें