फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: आईपीएल मैच में सट्टा लगवा रहे चार छात्र सहित 11 गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2020 12:25 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के लंका और लोहता थाने की पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच ने मंगलवार की रात दो अलग-अलग जगह छापा मार कर आईपीएल में सट्टा लगवा रहे चार छात्रों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 2,17,910 रुपये और 12 मोबाइल बरामद किए गए हैं। वहीं, अदालत में पेश किए जाने पर बुधवार की शाम लंका थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार चारों छात्रों को जेएम प्रथम की अदालत ने 25-25 हजार के दो जमानतदार देने पर रिहा करने का आदेश दिया।

विज्ञापन


सीओ भेलूपुर चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि इंस्पेक्टर लंका महेश पांडेय और क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय नगवा क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि माधव मार्केट निवासी आदर्श कुमार सिंह अपने घर में आईपीएल मैच में सट्टा लगवा रहा है।

पुलिस टीम ने छापा मारा तो मौके से आदर्श के अलावा सामने घाट निवासी अनिल पटेल, जानकी नगर कॉलोनी निवासी संजय तिवारी और चंदौली के सकलडीहा थाना अंतर्गत इकबालपुर का अंकित सिंह पकड़े गए। पूछताछ में सामने आया कि चारों छात्र हैं और अपने संपर्क के लोगों से व्हाट्स ऐप कॉल और मेसेज के माध्यम से सट्टा लगवाते हैं।
विज्ञापन


जो पैसा मिलता है उससे चारों मौजमस्ती करते हैं। उधर, सीओ सदर डॉ. राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि थानाध्यक्ष लोहता विश्वनाथ प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि तेलियाना महमूदपुर निवासी बृजेश कुमार गुप्ता के मकान में कुछ लोग आईपीएल के मैच में सट्टा लगा रहे हैं।

पुलिस टीम ने छापा मारा तो मौके से तेलियाना महमूदपुर का बृजेश कुमार गुप्ता, मथुरापुर भरथरा का जयप्रकाश पटेल, भरथरा का संतोष कुमार मौर्य, केराकतपुर का विकास सिंह, खोजवां का विकास कुमार, चांदपुर गोकुल नगर का चुन्नू कन्नौजिया और केराकतपुर का विक्की प्रजापति गिरफ्तार किए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें