फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: नकली सैनिटाइजर बनाने में लिप्त 11 आरोपियों को भेजा जेल

Sun, 09 May 2021 10:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सिगरा थाना क्षेत्र के तीन जगहों से नकली सैनिटाइजर पुलिस ने बरामद किया था
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में सिगरा थाना क्षेत्र के तीन जगहों से नकली सैनिटाइजर के साथ गिरफ्तार 11 आरोपियों को सिगरा पुलिस ने रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया। शनिवार को क्राइम ब्रांच व सिगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर सोनिया क्षेत्र से एक मकान में चल रहे नकली सैनिटाइजर बनाने के खेल का भंडाफोड़ किया था।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में गाजीपुर बिरनो निवासी संजय प्रताप सिंह, भोला यादव, शिवम चौहान, गाजीपुर नंदगंज निवासी अखिलेश यादव, गाजीपुर गंजीपुर निवासी सुदामा चौहान, जौनपुर चंदवक निवासी विजय विश्वकर्मा, मुगलसराय के लेढुवापार रहने वाला राजकुमार यादव, कपसेठी निवासी शिवम जायसवाल, लोहता निवासी अभिषेक वर्मा व मऊ के परदहां थाना क्षेत्र निवासी इरफान अंसारी शामिल हैं। गिरफ्तारी टीम में शामिल क्राइम ब्रांच के अश्विनी पांडेय व सिगरा थाना प्रभारी अनूप शुक्ला ने बताया कि मिश्रित व नकली सैनिटाइजर और रैपर बरामद किया गया था। इस खेल के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं, उनके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें