फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : 108 एंबुलेंस अब 17 मिनट की जगह पहुंचेगी सिर्फ 10 मिनट में, जानें कैसे

Sat, 07 Sep 2019 07:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
108 एंबुलेंस सेवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी जिले में संचालित 108 एंबुलेंस सेवा को अब मोबाइल एप से जोड़ा गया है। इसकी खासियत यह है कि पहले जहां इसको पहुंचने में 17 मिनट का समय लगता था, वहीं अब सूचना मिलने के 10 से 12 मिनट के भीतर एंबुलेंस पहुंच जाएगी। साथ ही मानीटरिंग सिस्टम को भी अपडेट किया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन एंबुलेंस सेवाओं पर चर्चा की गई। 


ये भी पढ़ें : अरुण जेटली की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जाएंगी, कल अस्थि कलश लेकर काशी आएंगे परिजन

सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने कहा कि 108 नए एंबुलेंस एप के आने के बाद अब अधिकारियों की जवाबदेही और बढ़ गई है। सूचना मिलने के बाद रिस्पॉंस टाइम यानी कार्रवाई में तेजी लाने की जरूरत है, जिससे कि मरीजों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने सभी ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) और चालकों को मरीजों के साथ दोस्त जैसा व्यवहार करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन हेड अनिकेत पुलावत ने बताया कि एप की खासियत है कि अगर 102 एंबुलेंस सेवा व्यस्त है तो ऐसी स्थिति में चालक अपने अंगूठे के इशारे से दूसरे नजदीकी 108 एंबुलेस चालक को संदेश भेजा देगा। इसमें बायोमेट्रिक डिवाइस भी लगी है, जिससे चालकों की उपस्थिति दर्ज होगी।

ये भी पढ़ें : बर्थडे पार्टी के दौरान दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, दो की चाकू मारकर हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार

जीपीएस के माध्यम से एप से एंबुलेंस जुड़ा है। इस दौरान प्रोग्राम मैनेजर दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि 102 एंबुलेंस 38 और 108 एंबुलेंस 28 और 2 एडवांस लाइफ सपोर्ट को इस नए एप से जोड़ा गया है। अप्रैल माह से अब तक 108 एंबुलेंस सेवा से 10,496 और 102 एंबुलेंस सेवा से 35,874 लाभार्थियों को लाभ दिया जा चुका है। कार्यशाला में रिजनल मैनेजर अभिनव, जिला समन्वयक विजय चौहान, अवनीश त्रिपाठी, प्रशांत मिश्रा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें