फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों में 1078 बेड खाली, नहीं भटकेंगे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले के कोविड अस्पतालों में हर दिन अब खाली होने वाले बेड की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। सरकारी और निजी मिलाकर कुल 60 कोविड अस्पतालों में 1078 बेड खाली हैं। ऐसे में जरूरत पड़ने पर मरीजों के परिजनों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। 8 सरकारी अस्पतालों के 1033 बेड में 354 खाली हैं। वहीं, निजी अस्पतालों में 1421 में से 724 बेड खाली हैं। राहत की बात यह है कि इसमें सबसे ज्यादा लेवल दो यानी ऑक्सीजन वाले 868 बेड और लेवल तीन यानी आईसीयू और वेंटिलेटर वाले 210 बेड शामिल हैं। इससे गंभीर मरीजों को भर्ती होने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अमर उजाला देगा हर दिन जानकारी
जिले के कोविड अस्पतालों में कितने बेड है और कितने खाली हैं। इससे जुड़ी हर जानकारी सूची के माध्यम से अमर उजाला आप तक पहुंचाएगा। ताकि किसी को भी अस्पताल में बेड के बारे में जानकारी के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन

बेड के लिए यहां कर सकते हैं फोन
बीएचयू अस्पताल : डॉक्टर विक्रम गुप्ता : 8400100128
दीनदयाल अस्पताल : डॉक्टर प्रेम प्रकाश : 9956103724, डॉक्टर प्रकाश श्रीवास्तव: 9151998010
ईएसआईसी अस्पताल: डॉक्टर पारसनाथ: 6394874309, डॉक्टर अभिलाष : 9446566012
बीएलडब्ल्यू अस्पताल : डॉक्टर एसके मौर्या : 9683214655, डॉक्टर विशाल मिश्रा : 9794861504
बीएचयू ट्रामा सेंटर : डॉक्टर एसपी मिश्रा : 9415352841
डीआरडीओ हेल्पलाइन : 7307015441
होमी भाभा कैंसर अस्पताल : 8080611946
शास्त्री अस्पताल रामनगर : डॉक्टर संजय: 9415091154
कोविड कंट्रोल रूम 1077
0542-2272005
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें