फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रों पर बुजुर्गों के लिए लगीं कुर्सियां, सामाजिक दूरी का पालन भी कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में पिछले दिनों कोरोना टीकाकरण को लेकर केंद्रों पर अव्यवस्था में अब उसमें सुधार होने लगा है। कुछ केंद्रों पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए कुर्सियां लगाई गई थी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए भी कर्मचारी मुस्तैद रहे। शहरी और ग्रामीण इलाकों में कुल 75 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। कुछ दिनों से केंद्रों पर लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा था। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद भी परेशानी हो रही थी। अब टोकन सिस्टम बनने के बाद थोड़ी सी राहत आई है। साथ ही जिलाधिकारी की ओर से केंद्रों पर प्रभारी अधिकारियों की तैनाती और मॉनीटरिंग का भी असर दिखने लगा है। राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज चौकाघाट में 45 साल से अधिक उम्र के लोग कुर्सी पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। जबकि अन्य लोग टोकन लेने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खड़े रहे।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए लाइन
शासन-प्रशासन की ओर से अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाए जाने के आदेश और जागरूकता का भी असर दिखने लगा है। ऑनलाइन पंजीकरण कराकर लोग केंद्रों पर निर्धारित टाइम पर टीका लगवाने पहुंच रहे हैं। शनिवार को जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा, राजकीय आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट, ईएसआई अस्पताल समेत अन्य केंद्रों पर लंबी लाइन लगी रही। लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
वर्जन
टीकाकरण कराने वालों को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो इसके लिए ही जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों की तैनाती की गई है। केंद्रों पर लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत टीके लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी
फोटो
कॉमन सर्विस सेंटर में भी पंजीकरण
बड़ागांव। टीकाकरण के लिए बड़ा गांव स्थित कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिला प्रबंधक अरविंद मौर्य ने बताया कि 15 मई को विशेष टीकाकरण पंजीकरण दिवस मनाया गया। जिसमें लगभग 5000 लोगों को वैक्सीन कराने हेतु पंजीकृत किया गया है। वीएलई जनमेजय मिश्रा ने बताया कि लोग नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।
एक सप्ताह में सरकारी कर्मचारियों के टीकाकरण का अल्टीमेटम
वाराणसी। जिले में सरकारी विभागों के सभी कर्मचारियों का टीकाकरण 1 सप्ताह में ही कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को शत प्रतिशत टीकाकरण का अल्टीमेटम दिया है। इसका पालन न करने पर शासन को पत्र लिखने की बात भी डीएम ने कही। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने शनिवार को कैंप कार्यालय में टीकाकरण की समीक्षा कर सीएमओ को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने 45 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों की सूची उपलब्ध न कराने पर नाराजगी जताई और सभी कार्यालय प्रमुखों को पत्र लिखने का भी निर्देश दिया। कहा कि कर्मचारियों का टीकाकरण कराकर प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। ब्यूरो
कर्मचारियों की आज तैयार करनी होगी सूची
जिलाधिकारी ने विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों का डेटा बेस तैयार न होने पर नाराजगी जताई। साथ ही सीएमओ को रविवार तक हर हाल में सूची तैयार करने का निर्देश दिया। बताया कि नगर निगम के कर्मचारियों, पुलिस विभाग, एनडीआरएफ जवानों का टीकाकरण बुधवार तक करा लिया जाएगा। बैठक में निजी अस्पतालों की बैठक कर उन्हें टीकाकरण के बारे में भी जानकारी देने का निर्देश दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें