फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU 103rd Convocation: 16 दिसंबर को बीएचयू का दीक्षांत समारोह, पदक के साथ मेधावियों को मिलेगा नगद पुरस्कार

Sun, 26 Nov 2023 05:46 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

परीक्षा विभाग ने वेबसाइट पर सूचना नहीं जारी की है। संगीत एवं मंच कला संकाय में ऐसे 17 पुरस्कार हैं, जिसमें विद्यार्थियों को 150 से लेकर 58 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी।छात्रों के नाम की एक प्रोविजनल सूची भी जारी की गई है।
विज्ञापन
BHU - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू में 103वां दीक्षांत समारोह 16 दिसंबर को स्वतंत्रता भवन में मनाया जाएगा। मेधावियों की सूची तैयार हो रही है। इस बार विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, उपाधि देने के साथ ही नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह में केवल बीस दिन बचे हैं। ऐसे में किसे कितना स्वर्ण पदक मिलेगा, सभी को इंतजार है। परीक्षा विभाग ने वेबसाइट पर सूचना नहीं जारी की है। संगीत एवं मंच कला संकाय में ऐसे 17 पुरस्कार हैं, जिसमें विद्यार्थियों को 150 से लेकर 58 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी।छात्रों के नाम की एक प्रोविजनल सूची भी जारी की गई है। जानकारी के अनुसार अन्य संकायों की सूची भी भेजी जा चुकी है। अब आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल सूची जारी होने की संभावना है। 

विज्ञापन


संगीत संकाय में यह मिलेगा पुरस्कार
स्व. उस्ताद आशिक अली खान की स्मृति में     1000 रुपये

पंडित ओंकारनाथ ठाकुर मेमोरियल                58125
मंजुला बेहन देव कैश पुरस्कार                       58125

भूपेंद्र नाथ दीक्षित कैश पुरस्कार                      58125
विंदोदिनी बी दीक्षित कैश पुरस्कार                   58125

किशोरलता वी दीक्षित कैश पुरस्कार                 58125
पंडित बलवंत राय भट्ट कैश पुरस्कार                 58125

डॉ. प्रेमलता शर्मा कैश पुरस्कार                        58125 रुपये

छह दिसंबर को विद्या परिषद में लगेगी सूची पर मुहर

बीएचयू में विद्या परिषद की बैठक छह दिसंबर को है। कुलपति की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह में पदक, उपाधि पाने वालों की फाइनल सूची पर मुहर लगाई जाएगी। इसके अलावा समारोह से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक की सूचना संबंधित सदस्यों को भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें