फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के चुनाव लड़ने से विपक्षी पार्टियों का समीकरण बिगड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बाहुबली नेता अतीक अहमद के चुनाव लड़ने से विपक्षी पार्टियों का समीकरण बिगड़ गया है। जानकारों की मानें तो अतीक के चलते मुस्लिम मतों का बिखराव होगा। यदि ऐसा हुआ तो इसका फायदा भाजपा और नुकसान विपक्षी पार्टियों को उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन

2014 के चुनाव में आप को 209238 मत मिले थे। इनमें मुस्लिम मतदाता भी शामिल हैं। इसी वोट को पाने के लिए सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस प्रयास कर रही है। अब अतीक भी इन वोटों में सेंधमारी करेंगे। यदि ऐसा होता है तो इसका फायदा भाजपा को होना तय है। ऐसी स्थिति में सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस प्रत्याशियों को इन वोटों को बचाने की जुगत लगानी पड़ेगी।
दरअसल, 2009 के लोकसभा चुनाव में मुरली मनोहर जोशी भाजपा प्रत्याशी थे। उस दौरान मुख्तार अंसारी बसपा के प्रत्याशी थे। वह चुनाव हिंदू बनाम मुस्लिम हो गया था। उस दौरान भाजपा प्रत्याशी करीब 17 हजार वोटों से जीते थे। 2014 में मुस्लिम मतों के बिखराव को रोकने के लिए मुख्तार अंसारी चुनाव नहीं लड़े थे। इस बार अतीक के चुनाव लड़ने से मुस्लिम मतों का बिखराव होना तय है। जो मुस्लिम वोट गठबंधन और कांग्रेस को जाता, वह अब अतीक की ओर शिफ्ट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें