फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के पोल पर चढ़े संविदा कर्मी की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। करसड़ा विद्युत उपकेंद्र के रमना फीडर से जुड़े अखरी क्षेत्र में पोल पर काम करने के दौरान एक संविदाकर्मी करंट की चपेट में आ गया और झुलसकर पोल से नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे पास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे बीएचयू रेफर किया गया, इस दौरान उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव को ला कर करसड़ा विद्युत उपकेंद्र के सामने चितईपुर-चुनार रोड पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी राजातालाब जयप्रकाश, सीओ सदर सत्येंद्र तिवारी के समझाने और जिलाधिकारी से फोन पर मिले आश्वासन के बाद परिजन माने और रात 10 बजे जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

करसड़ा का रहने वाला संविदा कर्मी राजेश मौर्या (45) पिछले 15 वर्षों से करसड़ा विद्युत उपकेंद्र पर काम कर रहा था। शुक्रवार की शाम छह बजे अखरी गांव में जल निगम की पानी टंकी के सामने 11 हजार की लाइन की खराबी दूर करने के लिए जैसे ही पोल पर चढ़ा और करंट की चपेट में आकर झुलस गया और मौत हो गई।
ग्रामीणों का उनका आरोप था कि जब राजेश मौर्य काम कर रहा था तो उसके दो साथी कर्मचारी की लापरवाही से घटना घटी। वहीं जेई ने बताया कि रमना फ ीडर का शट डाउन लेने के बजाय करसड़ा का शट डाउन लेने से यह घटना घटी। मृतक के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। एक महीने पहले ही एक बेटी की शादी किया था। पत्नी उर्मिला घटना की सूचना मिलते ही बेहोश हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां आए दिन दुर्घटना होती रहती है। पूर्व में भी तीन संविदा कर्मी बिजली की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो चुके हैं। जेई फ ोन नहीं उठाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें