फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवा रोड। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के पिलोरी गांव स्थित कुएं में बुधवार की दोपहर मिर्जापुर के नारायणपुर गांव निवासी गणेश प्रसाद बिंद की पुत्री काजल उर्फ गुड़िया (15) का शव उतराया मिला। परिजनों और ग्रामीणों ने किशोरी की हत्या की आशंका जताई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और मौत की वजह की पुष्ट होने पर मामले में कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

नारायणपुर गांव निवासी किशोरी के परिजनों के अनुसार वह 11 मार्च की सुबह घर से शौच के लिए निकली तो वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन की गई लेकिन किशोरी का पता नहीं लगा तो इसकी सूचना मिर्जापुर के कछवां थाना की जमुई चौकी पर दी गई। इस बीच पिलोरी गांव निवासी लालचंद्र मौर्य के घर के समीप कुएं में किशोरी के शव उतराए होने की सूचना क्षेत्र में सार्वजनिक हुई तो परिजन मौके पर पहुंचे। इस संबंध में इंस्पेक्टर मिर्जामुराद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। रिपोर्ट में मौत की वजह की पुष्टि होने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें