फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर-जूनियर के विवाद में हुई थी विवेक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी कॉलेज के बीकॉम के छात्र विवेक सिंह की हत्या उसके ही जूनियरों ने मिलकर की। मामले का खुलासा रविवार को क्राइम ब्रांच कर सकती है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो सीनियर, जूनियर के बीच महीनों से चल आ रहे विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खडे़ किए हैं। सीनियर छात्रों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायतों के बावजूद पुलिस ने इसपर ऐक्शन नहीं लिया। इसका परिणाम यह हुआ कि जूनियर छात्रों ने इसका बदला लेने का निर्णय लिया और विवेक को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से दो के खिलाफ विवेक की हत्या में संलिप्तता के साक्ष्य मिले हैं जबकि तीसरे से पूछताछ की जा रही है। यूपी कॉलेज के पीजी हॉस्टल के समीप 24 फरवरी की रात छात्र विवेक की हत्या कर दी गई थी। प्रकरण को लेकर यूपी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री अनुपम सहित चार नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ शिवपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शिवपुर पुलिस के अनुसार छात्र गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई, मारपीट के पुराने प्रकरणों से जुड़े विवाद और छात्रसंघ चुनाव की रंजिश में विवेक की हत्या की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवपुर ने बताया कि वारदात से जुड़े अहम तथ्य हमारे हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें