सारनाथ। छाहीं शारदा सहायक नहर पर बनी पुलिया में मरे मवेशियों से उठ रही दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को मुनारी-सारनाथ मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए और आवागमन सामान्य हुआ।
ग्रामीणों के अनुसार छाहीं पुलिया को चौड़ा किया गया है। इसके लिए पुलिया के नीचे बल्ली और बांस लगाया गया है। बल्ली और बांस में मृत मवेशियों का शव फंस जाता है और सड़ने के कारण दुर्गंध उठने लगती है। सड़क जाम कर प्रदर्शन करने वालों में बाबूलाल, उमा, कल्लू, प्रकाश, गुलाब यादव के साथ क्षेत्र के दुकानदार और ग्रामीण शामिल थे।