फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विभाग और देश का नाम रोशन करें जवान’

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पुलिस लाइन स्थित मैदान में गुरुवार को महिला प्रशिक्षु आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री ने परेड की सलामी लेने के बाद कहा कि आप सभी सदैव पुलिस बल की मर्यादा के अनुरूप काम कर वर्दी, विभाग, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। आप सभी की कार्यशैली से समाज में पुलिस के प्रति हमेशा अच्छा संदेश जाना चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में जुलाई 2018 से 465 प्रशिक्षु महिला आरक्षियों का प्रशिक्षण शुरू हुआ था। प्रशिक्षण में 398 उत्तीर्ण रहीं। इस मौके पर एडीजी जोन ने आरक्षियों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। दीक्षांत परेड में शामिल होने आए महिला आरक्षियों के परिजनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। संचालन सीओ भेलूपुर सत्येंद्र तिवारी ने किया। इस मौके पर आईजी रेंज विजय सिंह मीना, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह और एसपी ग्रामीण मार्तंड प्रताप सिंह के साथ ही महकमे के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
दीक्षांत परेड के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाली 20 आरक्षियों को एडीजी जोन ने सम्मानित किया। इसके तहत प्रिया सिंह को सर्वश्रेष्ठ आरक्षी का सम्मान दिया गया। वहीं, अलग-अलग श्रेणी में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आरक्षी पूजा मौर्या, खुशबू पटेल, सीमा यादव, अभिलाषा मौर्या, निरुपमा मौर्या, अर्चना गुप्ता, वंदना गुप्ता, गरिमा कुशवाहा, वंदना सिंह, अमर ज्योति, वैशाली सिंह, रेखा यादव, अमिता चौहान, वंदना सिंह, रितिका मौर्या, अंतिमा यादव, पूजा यादव, सरिता यादव और अनुपमा मिश्रा सम्मानित की गईं।
विज्ञापन

भुल्लनपुर स्थित 34वीं वाहिनी पीएसी और रामनगर स्थित 36वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षु आरक्षियों के दीक्षांत परेड का आयोजन हुआ। भुल्लनपुर में एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री और रामनगर में डीआईजी पीएसी बलिकरन सिंह यादव ने परेड की सलामी ली। 34वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि जुलाई 2018 से सोनभद्र के 228 और सुल्तानपुर के 43 प्रशिुक्ष आरक्षी प्रशिक्षण ले रहे थे। इनमें से 270 प्रशिक्षु प्रशिक्षण में उत्तीर्ण रहे जबकि एक अनुत्तीर्ण रहा। उधर, रामनगर पीएसी में 294 प्रशिक्षु आरक्षी प्रशिक्षण में उत्तीर्ण रहे। प्रभारी सेनानायक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया है। इस दौरान सहायक सेनानायक आरपी सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें