फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक स्थलों का बनाया मॉडल, जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिल्वर ग्रोव स्कूल महेशपुर में शुक्रवार से दो दिवसीय वार्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विश्व के ऐतिहासिक स्थलों का मॉडल, झांकियां और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को अलग-अलग हाउस में बांटा गया था। इसमें शास्त्री हाउस ने यूएसए, कनाडा व मैक्सिको के पारंपरिक नृत्य, स्पेनिश, सॉग व झांकी, व्हाइट हाउस, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी, वर्ड बैंक , टैगोर हाउस ने यूरोप के ग्रीस, फ्रांस के पारंपरिक नृत्य व पीसा मीनार. ब्रिज ऑफ लंदन, एफिल टॉवर तो टेरेसा हाउस ने ऑस्ट्रेलिया के ड्रिल, शफल, बुश व बल्कर नृत्य का फ्यूजन व लूनापार्क, सिडनी टॉवर ब्रिज, ओपेरा हाउस आदि की झांकियां प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने हैगिंग गार्डन, ताज महल, गीजा की मिनार आदि के मॉडल का प्रदर्शन किया। इसके पहले मुख्य अतिथि विधायक बीएचयू में आयुर्वेद के विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. यामिनी भूषण त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि प्रो. सुशील दुबे, राजीव झा, रचिता सिंह आदि ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अंत में निदेशिका रचना श्रीवास्तव व प्रबंधक मोहित श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें