फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह हजार का इनामी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना अंतर्गत अलइया निवासी 15 हजार के इनामी बदमाश प्रतीक उर्फ संतोष मणि उपाध्याय को सेंट्रल जेल के पास से एसटीएफ की टीम ने शनिवार को गिरफ्तार किया। प्रतीक के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक बाइक और मोबाइल बरामद कर उसे कैंट पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। प्रतीक पर बीती 19 सितंबर को जौनपुर जिले के बरसहीं बाजार के पास सिपाही को गोली मार कर भागने का आरोप है।
विज्ञापन

एसटीएफ की वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रतीक सेंट्रल जेल के पास मौजूद है। इस पर इंस्पेक्टर अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में अरविंद पाठक, बैजनाथ राम और अनिरुद्ध त्रिपाठी की टीम प्रतीक की गिरफ्तारी के लिए रवाना की गई। एसटीएफ को देख प्रतीक ने फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वह दबोच लिया गया।
पूछताछ में प्रतीक ने बताया कि उसका अपना गिरोह है जो वाहन चोरी, पशु तस्करी और लूट की वारदात करता है। वह जौनपुर के गोनालपुर निवासी रवि यादव के साथ लूट करने जा रहा था तो पुलिस से आमना-सामना हो गया। इस दौरान सिपाही के पैर पर गोली मार कर वह भाग निकला था। प्रतीक के अनुसार, वह अंबेडकरनगर जिले की पुलिस के लिए भी वांछित है। डिप्टी एसपी ने बताया कि प्रतीक के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें